सरगांव वार्ड-7 में भाजपा का जोश और जनसमर्थन चरम पर
सरगांव। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 के तहत सरगांव नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 7 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती पूजा कमल कौशिक ने आज तहसील कार्यालय में औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पार्षद और स्थानीय नागरिकों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी भाग लिया, जिससे प्रत्याशी के प्रति व्यापक जनसमर्थन का प्रभाव स्पष्ट हुआ।

पूजा कमल कौशिक ने अपना नामांकन एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा को सौंपा। इस अवसर पर तहसीलदार अतुल वैष्णव और सीएमओ घनश्याम शर्मा भी उपस्थित रहे। नामांकन पर्चा दाखिल करते समय कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखाई दिया वंही कई समर्थक प्रबल विश्वास के साथ प्रत्याशी का स्वागत कर रहे थे।मतदान 1 जून 2026 को निर्धारित है जिसका परिणाम 4 जून को घोषित होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बिल्हा विधानसभा के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की उपस्थिति रही साथ ही बाबा परेटन गिरी गोस्वामी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ,रामजूडावन साहू, रणजीत सिंह हुरा, रामकुमार कौशिक, मनजीत सिंह हूरा, पंकज वर्मा, पार्षद सुषमा यादव, जमुना पांडे, सविता कौशिक, सुनीता साहू, महेश साहू, मनोज यादव, शबाना जबीन, निखिल कौशिक, असद मोहम्मद, चंद्रशेखर कौशिक, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, नन्दिनी साहू, उदित साहू और दुर्गेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में प्रतिनिधि,कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे। प्रस्तावक के रूप में कोमल कौशिक ने भी समर्थन दर्ज कराया।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूजा कमल कौशिक जनसमर्थन, विकास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास के साथ वार्ड-7 में बेहतर बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पूजा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प व्यक्त किया और आगामी चुनाव में मजबूत मतदाताओं की भागीदारी की अपील की।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनता के साथ संवाद, विकास संबंधी वादों की स्पष्टता और पार्टी की सक्रियता ने नामांकन के दिन ही उत्साह बढ़ा दिया है। अब चुनाव प्रचार में जनता के बीच पहुंच बनाने, मौजूदा समस्याओं जैसे सड़क, जल एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने तथा योजनाओं के वास्तविक लाभ तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।


