Headlines

विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से संपन्न “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”

“आस्था के 1000 वर्ष” : सनातन संस्कृति का गौरवगान, रुद्राभिषेक और पीएम संबोधन के बीच भक्तिमय माहौल

सरगांव। मुंगेली जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – आस्था के 1000 वर्ष” कार्यक्रम ग्राम मदकूदीप में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बिल्हा विधानसभा के यशस्वी विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर विधायक कौशिक ने कहा कि “पावन एवं आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और सनातन संस्कृति के गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह दिव्य आयोजन भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की अखंड शक्ति एवं गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।” उन्होंने भगवान महादेव से सभी पर कृपा बनाए रखने और समाज में सुख-शांति का संचार करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन का सामूहिक श्रवण भी किया। इस दौरान मदकूदीप धाम के पूज्य बाबा स्वामी रामरूप दास त्यागी जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष चितरेखा मनीष जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, हरिहर क्षेत्र समिति के अध्यक्ष जीवनलाल कौशिक, रामकुमार कौशिक, दिनेश जायसवाल, भेखचंद साहू, SDM रेखा चंद्रा, तहसीलदार अतुल वैष्णव, सीईओ जनपद पंचायत पथरिया, चंद्रशेखर कौशिक, कमलेश अग्रवाल, जमुना पांडे, शबाना जबीन, नारायण वर्मा, निरंजन वर्मा, निखिल कौशिक, दुर्गेश वर्मा, मदकूदीप सरपंच, रामेश्वर ठाकुर, बासनी सरपंच सोहित साहू, शांता दिवाकर, वीरेंद्र तिवारी, रोहित चक्रधारी, मनीष अग्रवाल एवं नेतराम सोनवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण में सभी ने भगवान शिव की आराधना कर देश-समाज की खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *