Headlines

पीपरलोड में मिडिल स्कूल खुलवाने की मांग: सीएम विष्णुदेव साय ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा

विधायक कौशिक के सानिध्य में मण्डल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के समक्ष किया प्रस्तुत

सरगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुंगेली प्रवास के दौरान भेंट में मंडल सरगांव अंतर्गत बावली शक्ति केंद्र के ग्राम पीपरलोड में मिडिल स्कूल खोले जाने की महत्वपूर्ण मांग रखी गई। ग्राम के छोटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अन्य गांवों में जाना पड़ता है, जहां उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

यह मांग बिल्हा क्षेत्र के गौरव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक के सान्निध्य में रखी गई। भाजपा मंडल सरगांव के अध्यक्ष पोषण यादव और बावली शक्ति केंद्र प्रभारी तथा भाजपा मंडल सरगांव के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेंद सिंह कौशिक ने मुख्यमंत्री के समक्ष इसे प्रमुखता से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला तथा पूर्व सांसद लखनलाल साहू भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया और भविष्य में सकारात्मक पहल करने का वचन दिया।

क्षेत्रवासियों ने विधायक धरमलाल कौशिक को जनहित की इस आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया।जनहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में यह प्रयास निश्चित ही ग्राम पीपरलोड के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *