Headlines

सरगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध शराब तस्करों को पकड़ा, 54 हजार की संपत्ति जब्त

सरगांव : माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुंगेली प्रवास के दौरान थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतर्कता बरतने के निर्देशों का पालन करते हुए सरगांव पुलिस ने दो अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक पथरिया हरविंदर सिंह के दिशा-निर्देश में गस्त के दौरान मुखबिर सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

जंहा बजरंगी लहरे (उम्र 46 वर्ष, पिता: माधव, निवासी: बैतलपुर),पंकज लहरे (उम्र 20 वर्ष, पिता: बजरंगी लहरे, निवासी: बैतलपुर) को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स, नंबर: CG 22 AX 2251) पर अवैध शराब परिवहन करते पाए गए। गवाहों के समक्ष आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया जिनसे (कुल मूल्य: 54,200 रुपये) जिसमे 42 पाव देसी मदिरा (7.560 बल्क लीटर) व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की संपति जब्त की गई। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा (उप निरीक्षक), निर्मल घोष (सहायक उप निरीक्षक), प्रधान आरक्षक भागबाली जांगड़े, ज्वाला हिंडोरो, आरक्षक सूरज धूरी, विश्वनाथ सिंह और जितेंद्र जाधव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। ज्ञात हो कि पुलिस ने क्षेत्र में शराब तस्करी रोकने के लिए गश्त तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *