सरगांव। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंडल सरगांव में संगठन विस्तार को तेज करने के लिए महिला, किसान, युवा, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चों की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।

यह विस्तार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी की अनुमति से किया गया। मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने बताया कि कार्यकारिणी गठन में मंडल के भौगोलिक क्षेत्र, सामाजिक और जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो सके।

पोषण यादव ने कहा कि “बीजेपी का लक्ष्य हर वर्ग को जोड़ना है, ताकि पार्टी की नीतियां और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचें।” नई कार्यकारिणी से मंडल में उत्साह का संचार हो गया है। वंही नवीन पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया है।

कार्यकारिणी घोषणा पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं है ।






