Headlines

“बूथ से मजबूत होगा संगठन”- धरमलाल कौशिक

भाजपा सरगांव मंडल की बैठक सम्पन्न,आत्मनिर्भर बूथ निर्माण पर जोर

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल सरगांव की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हो गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य फोकस संगठन द्वारा चलाए जा रहे “आत्मनिर्भर मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ” अभियान पर रहा। मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “संगठन की मजबूती बूथ स्तर से होती है। इसलिए प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ को स्वावलंबी एवं सक्रिय बनाना आवश्यक है।” उन्होंने संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष पोषण यादव भी उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने शक्ति केंद्रों के गठन एवं एस.ए.आर. के पश्चात बड़े बूथों में बूथ इकाई गठन की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों से निर्धारित समय में संगठनात्मक कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया।

बैठक में जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामजुड़ावन साहू, पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत, महामंत्री पंकज वर्मा, रणजीत सिंह हूरा, रिजवान हक, गेंदसिंह कौशिक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल कौशिक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विष्णु राजपूत, अजजा मोर्चा अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर सहित उदित साहू, नन्दिनी साहू, जमुना पांडे, काली कौशिक, शांता दिवाकर, सुरेश डहरिया, राजेन्द्र टंडन, कमल अग्रवाल, दुर्गेश वर्मा, निखिल कौशिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *