Headlines

माँ कर्मा जयंती: तहसील साहू समाज सरगांव का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिला, मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता

सरगांव : छत्तीसगढ़ के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से राजधानी रायपुर में तहसील साहू समाज सरगांव का प्रतिनिधिमंडल सौजन्य भेंट करने पहुंचा। इस दौरान समाज ने 6 मई को सरगांव में आयोजित होने वाले माँ कर्मा जयंती महोत्सव के लिए उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष श्री गोविंद साहू ने किया। भेंट में समाज के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री जी को महोत्सव की तैयारियों और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री श्री अरण साव ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समाज के प्रयासों की सराहना की और महोत्सव में भाग लेने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साहू संघ मुंगेली श्री रामखिलावन साहू, सचिव श्री शंकरलाल साहू, कोषाध्यक्ष श्री खोरबहरा साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री कृष्णा साहू, संगठन सचिव राजेश साहू, उपाध्यक्ष जयराम साहू, उपाध्यक्ष इंदिरा साहू, पार्षद राकेश साहू, न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीताराम साहू, तहसील महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुलसीदेवी साहू, न. पं. सरगांव अध्यक्ष परमानंद साहू, परि. अध्यक्ष सीताराम साहू, परि. अध्यक्ष शोभनाथ साहू, नगर साहू अध्यक्ष सुखदेव साहू, परि. अध्यक्ष एवं जिला संगठन सचिव मनीष साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समाज पदाधिकारियों ने बताया कि माँ कर्मा जयंती महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। यह भेंट समाज और प्रदेश सरकार के बीच मजबूत समन्वय का प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *