Headlines

ऑपरेशन बाज: सरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परिवहन करते हुए 65 पौवा शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सरगांव। मुंगेली जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत सरगांव पुलिस और विशेष टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। शराब को परिवहन करते हुए पकड़े गए दो आरोपियों के कब्जे से 65 पौवा देशी-विदेशी मदिरा, तीन पहिया एक्टिवा वाहन और नकदी जब्त की गई है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत सरगांव पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की मुखबिर सूचना और त्वरित घेराबंदी के बाद शराब को परिवहन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया। 

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पथरिया हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में सरगांव पुलिस तथा साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने ग्राम बैतलपुर, एनएच-130 स्थित आरडी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर तीन पहिया एक्टिवा वाहन में शराब लेकर जा रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। 

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 51 पौवा देशी प्लेन मदिरा और 14 पौवा अंग्रेजी मदिरा, कुल 65 पौवा शराब, एक तीन पहिया एक्टिवा वाहन और 2,800 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 41,028 रुपये बताया गया है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागवत प्रसाद कोसले, पिता राम खिलावन, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम परसदा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर और पमलेस भास्कर, पिता उत्तरा भास्कर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम किरना, थाना सरगांव, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है तथा उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

इस पूरी कार्रवाई में सरगांव थाना प्रभारी संतोष शर्मा, साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्रपुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक 81 यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे, सहायक उपनिरीक्षक अफरोज अली, आरक्षक विश्वनाथ सिंह, हकीम अली, कृष्णा ध्रुव और अनिल मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस संयुक्त और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *