साइबर सेल की तकनीकी चालबाजी से रिकवर हुए फोन, SSP भोजराम पटेल के नेतृत्व में ‘गुम मोबाइल खोज अभियान’ की धमाकेदार सफलता
मुंगेली, 23 अप्रैल 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सशक्त निर्देशन में मुंगेली जिला पुलिस ने ‘गुम मोबाइल खोज अभियान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की। विभिन्न थानों से रिकवर 90 मोबाइल फोन (कुल मूल्य करीब 13.50 लाख रुपये) उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने असली मालिकों को सौंप दिए।जिसमें साइबर सेल की भूमिका सबसे अहम रही ।

CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग का कमाल
जिले के थानों में दर्ज गुम मोबाइल शिकायतों पर संयुक्त टीम बनी, जिसमें साइबर सेल और थाना स्टाफ शामिल। भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का इस्तेमाल कर IMEI ट्रैकिंग और सर्विलांस से फोन ट्रेस किए गए। नतीजा—मुंगेली ही नहीं, दूसरे जिलों व राज्यों से भी मोबाइल बरामद किये गए। साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी व उनकी टीम, साथ ही सभी CCTNS स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

खुशी के आंसू और पुलिस को सलाम
साइबर सेल में आयोजित गरिमामय समारोह में मोबाइलधारकों के चेहरे खिल उठे। एक लाभार्थी ने कहा कि “मुझे यकीन नहीं था कि मेरा फोन वापस मिलेगा, पुलिस का शुक्रिया!” दूसरे ने बताया कि “13 हजार का फोन गुम था, वापस मिला अब परिवार की खुशी दोगुनी हो गयी ।” सभी ने SSP पटेल व टीम का आभार माना।

जनता के लिए गोल्डन टिप्स
मुंगेली पुलिस की अपील:
मोबाइल गुम हो तो घबराएं नहीं, तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें।
खुद ceir-gov-in पोर्टल पर जाकर IMEI अपलोड करें—दुरुपयोग रुकेगा।
यह अभियान जिले में विश्वास बढ़ाने वाली मिसाल है। इसमें पुलिस का तकनीकी दम दिखा!


