Headlines

ऑपरेशन बाज के तहत सरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 नग देशी मदिरा और मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सरगांव। मुंगेली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत सरगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18.750 बल्क लीटर देशी मदिरा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। 

पुलिस के अनुसार, थाना सरगांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल में शराब रखकर बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर घेराबंदी की गई और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार बंजारे, पिता धनीराम बंजारे, उम्र 40 वर्ष, और अजय मधुकर, पिता नामदास मधुकर, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम टिकैत पेण्ड्री, थाना सरगांव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल क्रमांक CG10 CA 4354 और जुमला 18.750 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अफरोज अली, निर्मल कुमार घोष, प्रधान आरक्षक भागबली जांगड़े, आरक्षक विश्वनाथ सिंह, अनिल मरावी और हकीम अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *