Headlines

भाजपा स्थापना दिवस: युवा मोर्चा ने सरगांव कॉलेज में चलाया संपर्क अभियान, अंबेडकर जयंती पर युवाओं से साझा किए विचार

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल सरगांव ने ‘युवा संपर्क बूथ चलो अभियान’ के तहत संत शिरोमणि रविदास महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संपर्क साधा। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुभकामनाएं दी गईं और उनके योगदान को युवाओं के साथ साझा किया गया।

कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आज के युवा ही कल का भविष्य हैं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प इन्हीं के कंधों पर पूरा होगा। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री रणजीत सिंह हुरा, मंडल महामंत्री पंकज वर्मा, अनिल दुबे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष नारायण वर्मा, मंडल अध्यक्ष विशाल कौशिक, महामंत्री निखिल कौशिक, प्रेमलाल भास्कर, रोहित चक्रधारी, कॉलेज प्रिंसिपल डीएस ठाकुर, एनके सिंह सहित छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ भी मौजूद रहे।

यह अभियान युवाओं को जोड़ने और सरकारी योजनाओं से अवगत कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *