Headlines

सरगांव में “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान: स्वच्छता और जनसंपर्क से गूंजा नगर, वरिष्ठों का सम्मान

स्वच्छ, सशक्त और विकसित समाज निर्माण का संकल्प

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल सरगांव के तत्वावधान में नगर पंचायत सरगांव के सार्वजनिक स्थानों पर “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को भव्य स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता का संदेश फैलाते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की, जिससे नगर में नई ताजगी का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना आदि के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनने के साथ-साथ सुझाव भी लिए गए। इससे ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, महामंत्री पंकज वर्मा, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद रामकुमार कौशिक, पार्षद मनोज यादव, महेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि पवन साहू, नारायण साहू, दुर्गेश वर्मा, निखिल कौशिक, बेदू टंडन, पन्चू विश्वकर्मा, छेदी साहू और द्वारिका कौशिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि—”स्वच्छ, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण करेंगे!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *