मुंगेली/पथरिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पू.से.) के निर्देशन में पथरिया पुलिस ने नाबालिग बालिका को इंस्टाग्राम पर बहला-फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी बिट्टू कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी डायनी उर्फ बिट्टू कुर्रे पिता राजेश कुमार कुर्रे (उम्र 18 वर्ष 4 माह), निवासी डिघोरा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली का है।
महिला अपराधों और गुम बालिकाओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों पर अतिरिक्त एसपी सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व उप एसपी श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना पथरिया ने यह सफलता हासिल की। पीड़िता की 7 मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में इंस्टाग्राम पर आरोपी का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। जान-पहचान के बाद बिलासपुर में गार्डन घुमाया। 8 अक्टूबर 2025 को मंदिर बहाने से डिघोरा ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धमकी देकर कई बार शोषण किया।
अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 137(2), 64, 64(2)(ड), 351(3) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज। पूछताछ में जुर्म कबूलने पर 7 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल।
कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव, सउनि नरेश साहू, प्रआर प्रकाश, वीरभद्र सिंह, आर हलीश गेदले, विनोद बंजारे, राजतिलक बंजारे, स्वारथ लाल ध्रुव व मनीष गेंदले का योगदान सराहनीय रहा।


