Headlines

नशा मुक्त भारत अभियान में मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन बाज से 5 ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख का माल जब्त

ब्राउन शुगर सहित 14.57 ग्राम मादक पदार्थ, 5 मोबाइल और मोटरसाइकिल जप्त, सभी आरोपी जेल भेजे गए

मुंगेली, 18 फरवरी 2026: भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ ने जिले में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने बी.आर. साव स्कूल मैदान पर छापा मारा, जहां 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी दी।

आरोपियों के कब्जे से 11 पैकेट में 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर (मूल्य 65,000 रुपये), 5 मोबाइल फोन (मूल्य 70,000 रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल NS पल्सर (सीजी 09 जेएफ 5822, मूल्य 65,000 रुपये) सहित कुल 2 लाख रुपये का सामान जप्त किया गया। पूछताछ में झझपुरी खुर्द के किशोर ध्रुव और अमित साहू का नाम सामने आया, जिन्होंने फोनपे से 30,000 रुपये देकर ब्राउन शुगर मंगाई बताई। सभी 5 आरोपी—अजय देवांगन (40), कृष्ण कमल डाहिरे (22), कोमल यादव (22), किशोर ध्रुव (36) और अमित साहू (38)—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाने में अपराध क्र. 60/2025 धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट दर्ज हुआ।

एसपी श्री भोजराम पटेल ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या बिक्री की कोई सूचना मिले तो गोपनीय रूप से पुलिस को बताएं। इस कार्रवाई में निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी सिटी कोतवाली), निरी. प्रसाद सिन्हा (साइबर सेल), उपनिरी. पारख साहू समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *