Headlines

‘सायकल योजना लड़कियों को शिक्षा की मंजिल तक पहुंचाएगी’-पोषण यादव

सरस्वती योजना के तहत चुनचुनिया में 45 छात्राओं को सायकिल वितरित

सरगांव: निशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय चुनचुनिया में 45 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव श्री पोषण यादव ने कहा कि “यह साइकल योजना लड़कियों को शिक्षा की मंजिल तक पहुंचाएगी। SC, ST, OBC और BPL परिवार की छात्राओं को सशक्त बनाकर हम नारी सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम उठा रहे हैं।”

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पथरिया अध्यक्ष श्री संजीव नेताम, पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल दुबे, भाजपा सरगांव महामंत्री श्री लोचन निषाद, सरपंच प्रतिनिधि श्री नाना सिंह, उपसरपंच एवं विद्यालय के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

श्री पोषण यादव ने अपने उद्बोधन में योजना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 2004-05 में शुरू हुई यह योजना 14-18 आयु वर्ग की लड़कियों के नामांकन को बढ़ावा देने और स्कूल ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हुई है।कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली पात्र छात्राओं को यह लाभ मिलता है, जो SC, ST, OBC एवं BPL परिवारों से हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साह से साइकिल प्राप्त की और भविष्य में पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *