Headlines

सरगांव में 12 करोड़ का विकास रथ: विधायक कौशिक ने किया सांस्कृतिक भवन समेत मेगा प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन,बोले-सर्वांगीण विकास के मील का पत्थर

ट्रिपल इंजन से नगर चमकेगा नई ऊंचाई पर-परमानंद साहू

सरगांव। बिल्हा विधानसभा के विकासपुरुष,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत सरगांव में 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक भवन, स्ट्रीट लाइट्स, एचटीपी प्लांट सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को नई दिशा दी। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि “यह अवसर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। ये निर्माण कार्य नगर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करेंगे तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करेंगे। इनके पूर्ण होने से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और सरगांव को विकास की नई गति प्राप्त होगी।” 

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने विशेष रूप से उपस्थित होकर युवा ऊर्जा से भरा उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि ” 10 वर्षों पश्चात नगर में भाजपा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन के बाद नगर में विकास की गति उच्चतम शिखर पर पहुँच चुकी है। ट्रिपल इंजन सरकार के वादे साकार हो रहे हैं। श्री धरमलाल कौशिक जी के आशीर्वाद और सभी के सकारात्मक ऊर्जा और लगन से सांस्कृतिक भवन, स्ट्रीट लाइट्स व एचटीपी प्लांट जैसे प्रोजेक्ट्स सरगांव को नई ऊँचाई देंगे। जल्द ही यह नगर मॉडल टाउनशिप बनेगा।”

इस भूमिपूजन में सीएमओ घनश्याम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रणजीत सिंह हूरा, मंडल महामंत्री अनिल दुबे, पंकज वर्मा, रामजुड़ावन साहू, रामकुमार कौशिक, बिहारी राजपूत, लक्ष्मण साहू, सुंदर साहू, पवन साहू, निखिल कौशिक, पार्षद मनोज यादव, महेश साहू, दुर्गेश वर्मा, उदित साहू सहित सभी पार्षदगण, कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि परमानंद साहू के नेतृत्व में सरगांव नगर पंचायत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जो नगर के समग्र उत्थान का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *