Headlines

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ की बड़ी सफलता: 41 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

रायपुर-बिलासपुर कोर्ट के वारंटों पर कार्रवाई, जेल ब्रेक-चोरी-मारपीट के आरोपी भी धराए

मुंगेली, 14 फरवरी 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश पर जिले में चलाए गए ‘ऑपरेशन बाज’ ने कमाल कर दिखाया। मात्र 5 दिनों में रायपुर, बिलासपुर सहित मुंगेली जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों से 41 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट में पेश किया गया। दो वारंटियों की मौत होने से उनके वारंट अदम तामील रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, श्री मयंक तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल की तकनीकी सहायता व मुखबीरों की सूचना पर यह अभियान सफल रहा।

गिरफ्तारियों का ब्यौरा इस प्रकार है:

1 थाना सिटी कोतवाली मुंगेली: 15 वारंटी

2.थाना लोरमी: 7 वारंटी

3.थाना पथरिया: 5 वारंटी

4.थाना सरगांव: 5 वारंटी

5.थाना जरहागांव: 4 वारंटी

6.थाना लालपुर: 2 वारंटी

7.थाना चिल्फी: 1 वारंटी

8.चौकी साकेत: 1 वारंटी

9.चौकी खुड़िया: 1 वारंटी

थाना पथरिया और फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र के एक-एक वारंटी की मौत से वारंट अदम तामील हो गए।

जेल ब्रेक और चोरी के फरार बदमाश धराए:

विशेष रूप से थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ने 2019 में जिला जेल मुंगेली से जेल ब्रेक कर फरार हुए इंदल उर्फ इंद्रध्वज (निवासी सिलतरा, थाना लोरमी) समेत चोरी व मारपीट के कई आरोपियों को पकड़ा। जिला रायपुर कोर्ट के 2 और बिलासपुर कोर्ट के 1 स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर संबंधित कोर्टों में पेश किया गया। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए।

एसपी श्री भोजराम पटेल ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को स्थायी वारंटियों पर सक्रियता बरतने के निर्देश दिए थे, जिसका बेहतरीन परिणाम सामने आया। साइबर सेल प्रभारी व टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान तेज करने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *