Headlines

नितिन नबीन की ताजपोशी पर सरगांव मंडल उत्साहित, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

सरगांव। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचन पर सरगांव भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार जश्न मनाया। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में नितिन नबीन की ताजपोशी पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ और मजबूत बनेगी। 

मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह निर्णय कार्यकर्ता आधारित राजनीति की जीत है।

जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबालिका साहू ने नितिन नबीन को संगठन का कुशल रणनीतिकार बताते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन का चयन भारतीय लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है और इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड पर हुए इस कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष रामजुड़ावन साहू, रामकुमार कौशिक, महामंत्री द्वय अनिल दुबे एवं पंकज वर्मा, प्रदेश मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) रणजीत सिंह, शिव पांडे, बिहारी राजपूत, वीरेंद्र तिवारी, विष्णु तिवारी, मनीष साहू, मनोज यादव (पार्षद), तरुण अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, उदित साहू, लक्ष्मन साहू, रवीन्द्र गुप्ता, विशाल वर्मा, बेदु, करण, संजीव नेताम सहित पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नितिन नबीन जिंदाबाद’, ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और शुभेच्छा संदेश प्रेषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *