Headlines

कर्मचारियों में खुशी की लहर: सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58%

रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा की है। केंद्र सरकार के समान अब राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत मिलेगा।

इस घोषणा से राज्य के लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अधिवेशन में मौजूद कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया और इसे कर्मचारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बढ़ते महंगाई के दौर में यह वृद्धि उनके जीवन स्तर को मजबूत करेगी। यह निर्णय राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए केंद्र के समकक्ष लाभ सुनिश्चित करेगा।

राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है, जो कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *