सरगांव। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने श्री रिजवान हक को प्रदेश सह-संयोजक (सौर ऊर्जा एवं बायोगैस प्रकल्प) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और मुंगेली जिला प्रभारी रहे रिजवान हक ने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया था।

प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश नेतृत्व ने रिजवान हक पर पूर्ण भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। श्री रिजवान हक एक दूरदर्शी, कर्मठ, नवाचारप्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हमेशा किसान हित, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर साकार किया है।

सौर ऊर्जा एवं बायोगैस जैसे भविष्योन्मुखी प्रकल्पों में उनका अनुभव और प्रतिबद्धता छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी। उनके प्रयासों से किसान स्वच्छ ऊर्जा, वैकल्पिक आय स्रोतों और टिकाऊ कृषि से जुड़ेंगे, जिससे “आत्मनिर्भर किसान – सशक्त छत्तीसगढ़” का संकल्प और मजबूत होगा।


