Headlines

बावली मंडल के बिदबिदा में भव्य हिंदू सम्मेलन: सनातन संस्कृति और एकता का संकल्प…

सरगांव। सर्व हिंदू समाज बावली मंडल द्वारा ग्राम बिदबिदा के पावन यज्ञ स्थल पर विशाल हिंदू सम्मेलन 2026 का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हिंदू जागरण अभियान को नई गति देने वाले इस कार्यक्रम में बावली मंडल के अंतर्गत बिदबिदा, हथकेरा, बावली, मर्राकोना, धरदेई रमतला, खरसोला, उमरिया, ककेड़ी पकरिया एवं चिरौटी ग्रामों से बड़ी संख्या में हिंदू बंधु-भगिनियां उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में बहोरन वर्मा, अनिल द्विवेदी, रूपेन्द्र कौशिक, अनिल राजपूत, सनत बरगाह, चंद्रशेखर कौशिक, रामेश्वर सिंह क्षत्रिय, महेश साहू, भगवान सिंह राजपूत, संजय गोस्वामी, रामकिशुन जायसवाल, राहुल बघेल, ब्रह्मा, शांतिलाल, रमाकांत, रामानंद, सुनील ठाकुर, वेदप्रकाश वर्मा, रामप्रसाद राजपूत, मथुरा राजपूत, रामसनेही राजपूत, ब्रजेश शर्मा, विशाल वर्मा, राजाराम साहू एवं समस्त हिंदू ग्रामवासी शामिल रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री ब्रजेन्द्र शुक्ला जी, डायरेक्टर गुरुकुल आईसीएस अकैडमी बिलासपुर,प्रांत अध्यक्ष सरस्वती क्रीड़ा परिषद एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रांत सचिव ने हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “सनातन हिंदू धर्म की रक्षा हेतु सभी हिंदू बंधुओं को एकजुट होना होगा। हिंदुत्व की जड़ें गहरी हैं, हमारी संस्कृति अजर-अमर है। हिंदू समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं, सभी हिंदू भाई-बहन समान हैं। हिंदू जागरण से ही राष्ट्र जागेगा, धर्म रक्षा हमारा परम कर्तव्य है। हिंदुओं की एकता ही हमारी शक्ति है, संतान धर्म की ज्योति सदा प्रज्वलित रखें।”

मुख्य अतिथि श्री जीवन सिंह क्षत्रिय जी, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ने कहा, “सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू एकता ही हमारा लक्ष्य है। ऐसे हिंदू सम्मेलन हमें मजबूत बनाते हैं।” 

विशिष्ट अतिथि श्री परसराम राजपूत जी, रामायणिक ने जोर देकर कहा, “हिंदू संस्कृति की धरोहर को संरक्षित रखें, हिंदुत्व का परचम लहराएं।”

वंही सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही श्रीमती दीपिका चंद्रशेखर कौशिक जी, जनपद उपाध्यक्ष मातृ शक्ति ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा, “मातृ शक्ति हिंदू समाज की रीढ़ है। हिंदू नारी शक्ति के बिना हिंदुत्व अधूरा है। हम सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। हिंदू एकता से ही समाज का कल्याण संभव है, माताएं-बहनें आगे आएं और हिंदू जागरण को गति दें।” 

सम्मेलन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों नें समां बांध दिया, जिसमें पंथी नृत्य, देश भक्ति गीत, सुआ नृत्य एवं संकीर्तन शामिल रहे। सम्मेलन के अंत में महाप्रसाद वितरण हुआ तथा उपस्थित महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजक हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बावली मंडल ने सभी हिंदू बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए हिन्दुओं की रक्षा ही हमारी दीक्षा और समानता ही हमारा मंत्र है कि बात दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *