Headlines

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री बने रणजीत सिंह हुरा का बिलासपुर गुरुद्वारे में शाल-मोमेंटो से हुआ सम्मान

सरगांव। श्री गुरूसिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद, बिलासपुर में पंजाबी युवा समिति द्वारा आयोजित 17वें आलौकिक कीर्तन दरबार के दौरान सरगांव निवासी रणजीत सिंह हुरा का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्ति पर शाल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष मंदीप सिंह गंभीर, सेक्रेटरी अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, पंजाबी युवा समिति अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, सेक्रेटरी दिलबाग सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ सदस्य बलजीत सिंह गंभीर राजा, भूपेंद्र सिंह गांधी, चरणजीत सिंह गंभीर, राजविंदर सिंह गंभीर, गुरदीप सिंह अजमानी, महेंद्र सिंह छाबड़ा, जसपाल सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह टुटेजा, अनिल सिंह सलूजा, परमजीत सिंह उपवेजा, कुलवंत सिंह सलूजा और कमलदीप सिंह अरोरा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सम्मानित रणजीत सिंह हुरा ने कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पंजाबी समाज की एकजुटता और सेवा भाव का प्रतीक है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में मैं समाज के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहूंगा। श्री गुरुसिंह सभा और पंजाबी युवा समिति के सभी पदाधिकारियों तथा समाज के बंधुओं का हार्दिक धन्यवाद।” मैं इस विश्वास पर खरा उतरूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *