शहीद का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा, विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में 57 नई एंबुलेंस से मजबूत हुईं स्वास्थ्य सेवाएं : डिप्टी सीएम साव
मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के जयनगरपारा कोदवाबानी में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और समाज हित में समर्पण की प्रेरणा देता है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने संबोधन में आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा से शहीद वीरनारायण सिंह तक कई वीर सपूतों ने संस्कृति-परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष किया। 1857 की क्रांति में शहीद ने अंग्रेज अत्याचारों के खिलाफ प्राण न्योछावर कर दिए।

कार्यक्रम में श्री साव ने कोदवाबानी में गोंडवाना समाज भवन के लिए 20 लाख और मुंगेली शहर में भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विष्णु सरकार आदिवासी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आदि ग्राम उत्कर्ष योजना, जनमन योजना से गांवों का विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पेयजल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने 57 एंबुलेंस रवाना की गई हैं। भगवान बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितजन
इसमें सर्व आदिवासी समाज युवा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पोर्ते, केंद्रीय गोंड महासभा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, सुरेंद्र सोरी, उत्तम ध्रुव, जिगेश्वर ध्रुव, नोहर केसर, शैलेंद्र ध्रुव, धर्मेंद्र मरकाम, गुलाब मंडावी, मंतराम ध्रुव, गिरीश ध्रुव, मनहरन सिंह पोर्ते, मंजू केसर, रमेश केसर, गिरीश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, देवचरण भास्कर, उमाशंकर साहू, डॉ. उदय जायसवाल, पवन पांडेय, राजीव श्रीवास, रितेश भारतद्वाज, राज साहू, सरपंच दीपिका विकास, महेंद्र खत्री, रवि शर्मा, संतोष साहू, संगीता कन्हैया जायसवाल सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं जन उपस्थित रहे।



