मुंगेली। शासन स्तर पर जारी दिशा-निर्देशों के सख्त परिपालन में मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तर पर नशीली टेबलेट, ब्राउन शुगर और गांजे के नष्टिकरण के लिए विशेष टीम गठित की गई। मुंगेली पुलिस द्वारा ‘पहल’ अभियान के तहत जिले में नशे की रोकथाम और जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के सभी थाना-चौकियों ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 प्रकरण दर्ज किए, जिनमें नशीली टेबलेट, ब्राउन शुगर और गांजा जब्त किया गया। नष्टिकरण हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई। पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंगेली शहर से दूर दीपक इंडस्ट्रीज प्लांट को चिन्हित किया गया।

दिनांक 31 दिसंबर 2025 को एसपी श्री भोजराज पटेल की उपस्थिति में ये सामग्री नष्ट की गई:
🔹सूखा गांजा: 113.123 किलोग्राम, मूल्य 11 लाख 31 हजार 540 रुपये
🔹गांजा पौधा: 05 नग, वजन 2.444 किलोग्राम, मूल्य 3 हजार 317 रुपये
🔹नशीली टेबलेट: 1045 नग, मूल्य 9 लाख 20 हजार रुपये
🔹ब्राउन शुगर: 46 ग्राम, मूल्य 9 लाख 20 हजार रुपये
कुल मूल्य: 20 लाख 54 हजार 857 रुपये। दीपक इंडस्ट्रीज स्टीज भठ्ठी, बांम्पारा प्लांट में इन्हें आग लगाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

नष्टिकरण में अपर पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्रधान आरक्षक पवन अनंत, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत, आकाश जायसवाल एवं पर्यावरण विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।



