‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में नगर पंचायत, भाजपा मंडल एवं नगरवासियों ने प्रज्वलित किए दीप; प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना
सरगांव। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को प्रतीक्षा बस स्टैंड परिसर सरगांव में नगर पंचायत परिवार, भाजपा मंडल सरगांव एवं नगरवासियों द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। साथ ही देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई।बस स्टैंड परिसर में एक साथ बड़ी संख्या में दीपक प्रज्वलित किए जाने से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की आकर्षक कतारें देखते ही बन रही थीं। कार्यक्रम में नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। उपस्थित लोगों ने सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्षों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्रहित की भावना प्रमुख रही है। उनके जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर हम सभी उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपों की यह रोशनी राष्ट्र की निरंतर प्रगति और विकास की कामना का भी प्रतीक है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए सेवा, समर्पण और संकल्प का अवसर है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों ने प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं और स्नेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्यकर्ताओं को समाज के बीच निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नगर पंचायत परिवार एवं नगरवासियों के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना गौरव का अवसर है। दीपों से सजा बस स्टैंड परिसर नगर की एकजुटता और शुभकामनाओं का सुंदर दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नरेंद्र शर्मा, सीएमओ घनश्याम शर्मा, कन्हैया पांडेय, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूजा कमल कौशिक, महामंत्री पंकज वर्मा, अनिल दुबे, जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू, विधायक प्रतिनिधि तरुण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, रणजीत सिंह हूरा, रामकुमार कौशिक, रामजुड़ावन साहू, मनोज यादव, मनीष साहू, उदित साहू, राहुल साहू, निखिल कौशिक, सविता कौशिक, जमुना पांडे, सुषमा पोषण यादव, नन्दिनी साहू, राजकुमार साहू, शिव पांडेय सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, नगर पंचायत परिवार एवं भाजपा मंडल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।




