Headlines

हर बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुँचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी-पोषण यादव

सरगांव में पल्स पोलियो विशेष अभियान का शुभारंभ;जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद

सरगांव। राष्ट्रीय पल्स पोलियो विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव में जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में अभियान का विधिवत शुभारम्भ धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर की गई और अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलवाएँ।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, रामकुमार कौशिक, पार्षद जमुना पाड़े, श्रीमती सुषमा यादव, मनोज यादव, महेश साहू, सविता कौशिक, सुनीता साहू, पूजा कौशिक, पंकज वर्मा (महामंत्री), तरुण अग्रवाल, पवन साहू के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी श्री सत्येंद्र जायसवाल तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

अपने उद्बोधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि पोलियो जैसी घातक बीमारी से बच्चों की रक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और नागरिक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू ने भी पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के लिए सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि 5 वर्ष से कम आयु वाले प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। कार्यक्रम में “दो बूंद जिंदगी की” का संदेश दोहराया गया और सभी ने मिलकर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को फिर से पुष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *