Headlines

मोहभट्ठा में सुशासन दिवस: 374 आवेदनों में 152 का तत्काल समाधान, ग्रामीणों ने सराहा प्रशासन का प्रयास

सरगांव/मुंगेली 22 दिसंबर 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम पंचायत मोहभट्ठा (सरगांव) में जिला प्रशासन द्वारा सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया, जिससे स्थानीय निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागीय सेवाओं व योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर के दौरान कुल 374 आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें से 152 का तत्काल निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबालिका साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चित्तरेखा मनीष जांगड़े, जनपद सभापति मनीष साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की तथा ग्रामीणों से इनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और शासन-जन संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ, जो सुशासन के लक्ष्यों को साकार करने में सहायक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *