Headlines

‘पूजा’ की जीत खिला ‘कमल’ “राम” की “कुमारी” को सच्ची श्रद्धांजलि

पार्टी नीति, विकास कार्य व जनविश्वास की जीत:धरमलाल कौशिक

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत,वार्ड में बरकरार रहा भाजपा का कब्जा

सरगांव- नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक सात में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी श्रीमती पूजा कमल कौशिक ने शानदार जीत दर्ज करते हुए वार्ड में कब्जा बरकरार रखा है।मतगणना पूर्ण होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाये व मिठाई खिलाकर खुशी जताई तथा आतिशबाजी कर विजय का जश्न मनाया।

यह उपचुनाव पूर्व पार्षद श्रीमती राजकुमारी कौशिक उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने के बाद स्वास्थ्य गत कारणों से निधन हो गया था,जिसके बाद रिक्त हुए पद के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कराया गया। भाजपा ने स्व.श्रीमती राजकुमारी कौशिक की बहू श्रीमती पूजा कमल कौशिक को चुनाव मैदान में उतारा वहीं कांग्रेस ने पूर्व प्रत्याशी श्रीमती मालती दुखहरण यादव को प्रत्याशी बनाया वहीं वार्ड में मतदाता 339 रहे जिसमें से 328 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूजा कमल कौशिक को 209 मत प्राप्त हुए व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती मालती दुखहरण यादव को 117 व 2 मत नोटा को प्राप्त हुए जिसमें से 92  मतों से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

तहसीलदार अतुल वैष्णव ने निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी कर निर्वाचित घोषित किया,चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी को वार्ड के मतदाताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पार्षद ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मेरी नहीं,यह जीत वार्ड वासियों, पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ताओं की है,इस जीत पर मिले एक एक वोट मेरी स्वर्गीय सास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है,उन पर जो विश्वास जताया है,उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

श्रेत्रीय विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने इस जीत को पार्टी की नीतियों,विकास कार्यों और जनविश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने जीत को “विकास‑कार्यों पर समन्वय” बताते हुए कहा कि “वार्ड के मतदाताओं ने जिम्मेदार और प्रभावी नेतृत्व को चुना है। हम पूजा जी के साथ मिलकर सड़कों, नाली, पेयजल और स्वच्छता अभियानों पर विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे। हम स्थानीय शिकायत‑समाधान की त्वरित प्रणाली स्थापित करेंगे ताकि जनता को तुरंत राहत मिल सके।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने जीत को  “जनसेवा का सम्मान” बताते हुए कहा कि “यह केवल चुनावी जीत नहीं; यह लोकतंत्र में जनता के संदेश की जीत है, स्व. राजकुमारी जी के कामों के सम्मान की जीत है। मैं वार्ड के हर वर्ग, बहनों और बुजुर्गों का आभार व्यक्त करता हूँ। पार्टी का संगठन, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता का सहयोग मिलकर ही यह संभव हुआ है।अब जिम्मेदारी दोगुनी है जनहित के काम और तेजी से होंगे।” नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू ने कहा कि यह विजय जनविश्वास, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं क्षेत्र के विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में वार्ड का सर्वांगीण विकास होगा तथा जनसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। इस ऐतिहासिक विजय के लिए समस्त देवतुल्य मतदाता बंधुओं एवं मातृशक्ति का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी के स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ने इस विजय को संभव बनाया है।आप सभी का यह विश्वास और समर्थन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।वहीं समर्थकों ने विजय जुलूस निकालकर भाजपा के पक्ष में नारे लगाए। इस जीत के साथ ही वार्ड में भाजपा ने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखते हुए पार्षद पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

*ये रहे उपस्थित*

इस दौरान बाबा परेटन गिरी गोस्वामी,कैलाश सिंह ठाकुर,पोषण यादव,अंबालिका साहू,. परमानन्द साहू,राम जुड़ावन साहू, रणजीत सिंह हूरा,शिव पाण्डेय,रामकुमार कौशिक,पंकज वर्मा,निखिल कौशिक,उदित साहू,दुर्गेश युवा कवि,जमुना पाडे,सविता कौशिक,शबाना जबीन,सुषमा यादव,नंदनी साहू,पूर्णिमा ध्रुव मिनाक्षी सिंह,कोमल कौशिक,कौशल साहू,सविता पवन साहू,राम सप्ताह साहू,मनोज यादव,पवन साहू,विशाल वर्मा, तरुण अग्रवाल,असद मोहम्मद, मुकेश कौशिक, राहुल साहू, जागेन्द्र कौशिक,विष्णु चमेली राजपूत,हिरावन साहू,अमरनाथ साहू कमलेश अग्रवाल हुलाश कौशिक,रमेश कौशिक,गोपाल यादव,देव यादव ,नवाब खान, राम किशुन जायसवाल, विरेन्द्र तिवारी,रामकुमार गायकवाड़,बड़ी संख्या में वार्ड वासी,पार्टी कार्यकर्ता व नगरवासी उपस्थित रहे।

*कांग्रेस नेतृत्व नाकाम, जनता ने चुना विकास*

नगर पंचायत सरगांव में हुए उपचुनाव ने राजनीतिक हलकों में सहमे नज़र आने वाला संदेश दे दिया। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेता पूरी सक्रियता के साथ इस वार्ड पर फोकस करने पहुंचे स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर में कांग्रेस प्रत्याशी मालती देवचरण यादव को आशीर्वाद दिया वंही राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव ने वार्ड की कमान संभाली थी।उनके साथ पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, राजेन्द्र शुक्ला,जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा,लक्ष्मीनाथ साहू समेत कई बड़े कांग्रेसी दिग्गज ,स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे व काफी मेहनत की मगर फिर भी जनता का रुख स्पष्ट रहा क्षेत्रीय विधायक और विकास पुरुष धरमलाल कौशिक द्वारा कराए गए लगातार विकास कार्यों और भाजपा की जनकल्याण नीतियों को जीत का मंत्र माना गया। भाजपा की इस जीत ने स्थानीय कद और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को और ऊँचा कर दिया है, जबकि बड़े कांग्रेसी नेताओं की कोशिशें असफल साबित हुईं। नतीजा ऐसा रहा कि यह पराजय निश्चित ही कांग्रेस के लिए सवाल बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *