Headlines

मुंगेली में भाजपा का SIR कार्यशाला आयोजन: कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की विस्तृत ट्रेनिंग

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला मुंगेली ने आज जिला कार्यालय ‘अटल परिसर’ में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि, आवश्यक दस्तावेजों तथा समय-सीमा की पूरी जानकारी प्रदान करना था, ताकि आगामी कार्य सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरे हो सकें।

कार्यशाला में SIR प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने विस्तार से बताया कि SIR के तहत मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण हो रहा है, जिसमें यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी भी वास्तविक और पात्र मतदाता का नाम न कटे। उन्होंने फॉर्म नंबर, भरने की प्रक्रिया, विभिन्न स्थितियों में कौन सा फॉर्म कब भरना है, इसकी चरणबद्ध जानकारी दी। शुक्ला ने सभी बीएलए, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ इस कार्य को संपन्न करें।

इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने बीएलए-1, बीएलए-2, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, महामंत्रियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव है और इसकी शुद्धता व पारदर्शिता बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा और सावधानी से कार्य करेगा, तो वास्तविक मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

कार्यशाला में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, मोहन भोजवानी, सुनील पाठक, मानिक सोनवानी, प्रेम आर्य, मिट्ठूलाल यादव, कोटू दादवानी, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई, सुखचंद साहू, नागेश्वर जायसवाल, राजीव श्रीवास, अभिलाष त्रिवेदी, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, रितिमा लाल, माला गुप्ता, श्वेता सोनी, विजय यादव, शैलेंद्र यादव, अमितेश आर्य, मनोहर मोहले, विश्वधर सिंह, रमेश बुनकर, अमित कश्यप, प्रहलाद यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने SIR से जुड़ी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया और बूथ स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने कुशलता से किया। सभी अतिथियों ने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ SIR प्रक्रिया को सफल बनाएंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *