सरगांव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिलेभर में नियमित पेट्रोलिंग एवं गस्त तेज रखने के अभियान के तहत आज सरगांव पुलिस ने नगर पंचायत कार्यालय के पास तलवार लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार बीट भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहरा कर लोगों को डराकर परेशान कर रहा है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली और उप पुलिस अधीक्षक पथरिया के निर्देशन में मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को सकुशल पकड़ा गया। आरोपी के अधिपत्य से तलवार जप्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ आयुद्ध अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत विधिवत कार्यवाही की गई तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेंद्र लहरे (उम्र 23 वर्ष), पुत्र शिव शंकर लहरे, निवासी ग्राम अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
सरगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा , प्रधान आरक्षक भाग बाली जांगड़े, आरक्षक सूरज धुरी, विश्वनाथ और रिपिन बनर्जी इस गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका में रहे।


