Headlines

सरगांव में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

उद्घाटन समारोह
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, जनपद उपाध्यक्ष दीपक चंद्रशेखर कौशिक, उपाध्यक्ष गेंद सिंह कौशिक, महामंत्री अनिल दुबे, पंकज वर्मा, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रणजीत सिंह हुरा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति और जनसेवा को आत्मसात करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय+
दो दिवसीय शिविर में सात महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया:
1.संगठन की संरचना एवं कार्यप्रणाली
2.सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग
3.केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
4 बूथ प्रबंधन
5.मतदाता संपर्क
6.व्यक्तित्व विकास
7 राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका
अनुभवी वक्ताओं ने विषयों को सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया

प्रमुख वक्ता
क्रेडा अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा) भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश पाठक व राजेंद्र वैष्णव (जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी), जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

समापन व आह्वान
समापन में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर रामकुमार कौशिक, सुनीता पवन साहू, असद मोहम्मद, सुषमा यादव, जमुना पांडे, मीनाक्षी छत्रिय, सविता कौशिक, शबाना जबीन, भेखचंद साहू, चंद्रशेखर कौशिक, तरुण अग्रवाल, निखिल कौशिक, दुर्गेश वर्मा, महेश साहू, राजकुमार साहू, विशाल कौशिक, रिजवान हक, दिनेश जायसवाल, घनश्याम राजपूत, राम जडावन साहू, दीपक कौशिक, सुरेश दरिया, राजेंद्र टंडन, श्रवण शर्मा, कमलेश अग्रवाल, नवाब खान, समर जुनेजा, विष्णु राजपूत, वीरेंद्र तिवारी, मनीष साहू, सुंदर साहू, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन मंडल पदाधिकारियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *