“मजदूर आत्मनिर्भर बनेगा, तभी प्रदेश सक्षम बनेगा” – परमानन्द साहू
सरगांव। छत्तीसगढ़ के मेहनतकश मजदूरों की मुस्कान खिली, जब सुशासन सरकार ने ‘मोदी की गारंटी’ को साकार किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार से 5.62 लाख हितग्राहियों के खातों में 500 करोड़ रुपये डिजिटल ट्रांसफर कर दिए। जिसमें सरगांव नगर पंचायत के 404 भूमिहीन श्रमिक परिवारों को 40 लाख 40 हजार रुपये का लाभ मिला—प्रति परिवार 10 हजार की सम्मान राशि!

⭐बड़ी उपलब्धि:
कुल हितग्राही: 404 मेहनतकश परिवार।
कुल राशि: ₹40,40,000 (चालीस लाख चालीस हजार) सीधे खातों में।
योजना: ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’—प्रति परिवार ₹10,000।
नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में तहसीलदार अतुल वैष्णव, भाजपा सरगांव मंडल के वरिष्ठ नेता बाबा परेटन गिरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, पूर्व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामकुमार कौशिक, पार्षद जमुना पाड़े, महेश साहू,पार्षद प्रतिनिधि पवन साहू, भाजयुमो जिला मंत्री उदित साहू, रघु सिंह ठाकुर और सीएमओ घनश्याम शर्मा सहित सभी पार्षद व नगरवासी साक्षी बने।

⭐अध्यक्ष परमानन्द साहू का संकल्प: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘अंत्योदय’ मंत्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—शासन की हर योजना का लाभ सरगांव के अंतिम पात्र तक पहुंचे। यह ₹10,000 सहायता केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का निर्णायक कदम है। नगर के चहुंमुखी विकास के लिए मेरा हर प्रयास समर्पित रहेगा।”

⭐ मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि: “यह योजना मजदूर भाइयों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर है। भाजपा सरकार ने गरीबों की गारंटी साकार की। सरगांव मंडल में ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, हर अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा।”



