सरगांव:-आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव की बैठक आयोजित की गई, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रस्तावित रहंगी आगमन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं तथा सभी से सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के आयोजन, स्वागत व्यवस्था तथा किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी, जिससे किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री जी के रहंगी आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मंडल पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जी का यह कार्यक्रम क्षेत्र के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, महामंत्री पंकज वर्मा, प्रदेश मन्त्री अल्पसंख्यक मोर्चा रणजीत सिंह हुरा,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू, जिला मंत्री पूर्णिमा ध्रुव,पार्षद जमुना पांडे,सविता कौशिक , उपाध्यक्ष गेंद सिंह कौशिक, सुरेश डहरिया, रामकुमार कौशिक, उदित साहू, सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे


