Headlines

जिले में इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मुंगेली, 19 जनवरी 2026// कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किया है।

उन्होंने 26 जनवरी को जिले के समस्त देशी मदिरा की दुकानें सी.एस.-2(घघ), देशी मदिरा की दुकानें सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट) शॉप, विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल-1 (घघ), विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल-1 (घघ कम्पोजिट) शॉप की फुटकर दुकानों, सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख कम्पोजिट अहाता) तथा एफ.एल. 3 होटल बार और होटल सिटी पैलेस बंद रखे जाने एवं जिले में स्थित आसवनी मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा में मदिरा परेषण का आयात-निर्यात व परिवहन पूर्णतः निषिद्ध किए जाने हेतु आदेश जारी किया है।

कलेक्टर ने उपरोक्त आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *