Headlines

टीएस सिंहदेव को युवा पार्षद कृष्णा साहू ने दी तमिलनाडु चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी चेयरपर्सन पद पर भावभीनी बधाई

सरगांव, 4 जनवरी 2026: पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ट कांग्रेसी नेता टीएस सिंहदेव के मुंगेली प्रवास के दौरान सरगांव के युवा पार्षद कृष्णा साहू ने नांदघाट चौक पर उनसे गर्मजोशी भरी मुलाकात की। इस अवसर पर कृष्णा साहू ने श्री सिंहदेव को तमिलनाडु एवं पांडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी।

कृष्णा साहू ने भावुक होकर कहा, “माननीय टीएस सिंहदेव जी छत्तीसगढ़ की राजनीति के प्रखर नेता हैं, जिन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। तमिलनाडु और पांडुचेरी में उन्हें स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाना कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक कदम है। उनके कुशल नेतृत्व से दक्षिण भारत में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। हम सरगांव के युवा कार्यकर्ता उनके प्रति पूर्ण समर्पित हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी विचारधारा को मजबूत करेंगे।”

मुलाकात में कांग्रेस नेता पंकज सिंह, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी, संजू मक्कड़, मुकेश साहू और रवि साहू उपस्थित रहे। सभी ने सिंहदेव को बधाई देते हुए पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया। यह आयोजन स्थानीय कांग्रेसजनों में जोश भरने वाला साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *