Headlines

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के OSD विपुल गुप्ता हटाए गए, कबीरधाम CEO अजय त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) विपुल कुमार गुप्ता को पद से हटा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश संख्या ESTB-102(3)/8/2024-GAD-8 दिनांक 31 दिसंबर 2025 के अनुसार, विपुल कुमार गुप्ता अब अपने मूल विभाग या कार्यालय में वापस जाकर कार्य करेंगे।

नई नियुक्ति: अजय कुमार त्रिपाठी बने OSD


उपमुख्यमंत्री कार्यालय में नई भरपाई करते हुए कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नया OSD नियुक्त किया गया है । अजय त्रिपाठी अब उपमुख्यमंत्री कार्यालय के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे तथा नीतिगत निर्णयों की देखरेख करेंगे।

देखें आदेश….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *