Headlines

पथरिया मोड़ में जहरीले पदार्थ सेवन से 8 मवेशी प्रभावित, 3 की मौके पर मौत—जांच जारी

सरगांव। नगर पंचायत सरगांव के पथरिया मोड़ इलाके में संदिग्ध जहरीले पदार्थ या गंदे पानी के सेवन से 8 मवेशी प्रभावित हुए। इनमें 3 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पशु चिकित्सा टीम,  पंचायत सदस्य और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में जहरीले पानी या खुले कचरे को मुख्य कारण बताया। आसपास 2-3 तालाब नुमा गंदे पानी वाले क्षेत्रों से मवेशियों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

रात्रि शेष मवेशियों का इलाज जारी रहा। मृत मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कल होगा, जिसके बाद सटीक कारण स्पष्ट होगा। स्थानीय निवासियों ने खुले में बिखरे कचरे और प्रदूषित पानी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *