सरगांव/पथरिया। जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा ‘सुशासन सप्ताह’ के तहत ‘प्रशासन गाँव की ओर अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहराकला में जनसमस्या समाधान सह सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं का समाधान कराया।

शिविर के दौरान कुल 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 154 आवेदनों का तत्काल निपटारा किया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश जारी किए गए। यह आयोजन ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं तक आसानी से पहुँचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।

कार्यक्रम में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत सभापति अनीला देवेंद्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धरमलाल कौशिक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत स्वीकृत आवासों, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तों के वितरण, सुव्यवस्थित धान खरीदी प्रक्रिया, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क उपचार, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटारे, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा सुपोषण अभियान के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया। श्री कौशिक ने कहा कि “ये योजनाएँ न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं।” उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों के व्यक्तिगत प्रश्नों का भी धैर्यपूर्वक समाधान किया, जिससे लोगों में उत्साह का संचार हुआ।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर वर्मा, निश्चल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े, जनपद सभापति रिंकू ठाकुर, जनपद सदस्य अश्वनी वर्मा, लोकेश साहू,रिजवान हक, नगर पंचायत अध्यक्ष सरगांव परमानन्द साहू, प्रदीप प्रधान (मुख्यकार्यपालन अधिकारी, पथरिया), सरपंच प्रतिनिधि श्रीधर राकेश, राजेंद्र साहू, झुमुकलाल साहू, जनीराम साहू, सोनिया यादव, अनिता यादव, ईश्वरी साहू, बलकरण निषाद, ढेलऊ राम, मीरा ठाकुर, सोनकुंवर साहू, रजिया साहू, द्वारिका धृतलहरे, रामनिवास, शिमला साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


