तिरंगे को नमन कर एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
सरगांव। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह हूरा एवं हूरा परिवार द्वारा पी.एस. प्लाजा में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। पूरा आयोजन राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन.एस. हूरा ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का बैच लगाकर तथा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में नगर के व्यापारीगण, नगर पंचायत परिवार के सदस्य, भाजपा मंडल सरगांव के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, पत्रकार बंधु, समाज के सदस्य, महिलाएं तथा बच्चे समारोह में शामिल हुए।
बच्चों की देशभक्ति ने मोहा मन
समारोह में हूरा परिवार के बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित आकर्षक परिधानों में पहुंचकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों के उत्साह और राष्ट्रप्रेम की झलक ने पूरे आयोजन में विशेष रंग भर दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के इस उत्साह की सराहना की।

देश की एकता और भाईचारा हमारी ताकत : रणजीत सिंह हूरा
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह हूरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा यह हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हूरा परिवार सदैव राष्ट्रहित और सामाजिक एकता की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

रणजीत सिंह हूरा ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, समाजजनों, महिलाओं एवं बच्चों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता ने इस राष्ट्रीय पर्व को और भी यादगार बना दिया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
समारोह में सीएमओ घनश्याम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, मनजीत सिंह हूरा,रामजुड़ावन साहू, उपाध्यक्ष पूजा कमल कौशिक, पार्षद कृष्णा साहू, राकेश साहू, महेश साहू, सविता कौशिक, राधेश्याम मारखण्डे, सुषमा पोषण यादव, परविंदर खालसा, जमुना पांडे, एजाज अहमद, सुनीता पवन साहू, मनोज यादव, एल्डरमैन पंकज वर्मा, गोपाल जुनेजा, राजकुमार साहू, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, शिव पांडे, उदित साहू, गोपाल अग्रवाल, दुर्गेश वर्मा, ब्रजेश शर्मा, कन्हैया पांडे, श्रीराम जुनेजा, कमलजीत सिंह हूरा, हरलीन सिंह हूरा, ऋषभ हूरा, चंद्रप्रकाश जुनेजा, परमीत हूरा, गुरमीत हूरा, विष्णु राजपूत, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नारायण बंजारे, सचिव शहनवाज खान सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच उपस्थित लोगों ने तिरंगे को नमन किया। हूरा परिवार द्वारा आयोजित इस समारोह ने सरगांव में सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की सुंदर मिसाल पेश की।


