सरगांव। ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत सरगांव पुलिस ने आज 5.04 लीटर देसी मसाला मदिरा और मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर कुल रु. 22,800 की संपत्ति जब्त की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मदिरा व नशे के कारोबार पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ में सरगांव पुलिस ने आज प्रभावी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर मौहार पारा सड़क किनारे जांच के दौरान राजेंद्र साहू (31) पुत्र दिलीप साहू, निवासी ग्राम मदकू को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 28 नग देसी मसाला मदिरा बरामद हुई, जिनकी कुल मात्रा 5.040 बल्क लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मदिरा की अनुमानित कीमत रु. 2,800 है। घटना में प्रयुक्त लाल रंग की होंडा मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 22 W/7516) और मदिरा सहित कुल रु. 22,800 की संपत्ति जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर परिजनों को सूचित कर दिया गया और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक अशोक कौशिक, आरक्षक हकीम अली, विश्वनाथ सिंह राजपूत व रिपिन बनर्जी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन बाज’ इसी तरह अवैध कारोबारों पर लगातार सख्ती बरतेगा।
ऑपरेशन बाज में बड़ी सफलता: सरगांव से 5.04 लीटर देसी मसाला मदिरा व युवक गिरफ्तार


