डिजिटल दक्षता के बिना संगठन का भविष्य अधूरा, कार्यकर्ता बनेंगे राष्ट्रनिर्माण की असली ताकत-धरमलाल कौशिक

DLP प्रशिक्षण व संगठनात्मक बैठक संपन्न; संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर जोर

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा संगठन को आधुनिक तकनीक के अनुरूप और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से DLP (Digital Learning Platform) प्रशिक्षण कार्यक्रम व संगठनात्मक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर संगठनात्मक कार्यों की गति और प्रभावशीलता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा समय के साथ खुद को विकसित करती आई है और आज का युग डिजिटल है, इसलिए संगठन की मजबूती हेतु तकनीकी दक्षता अनिवार्य है। श्री कौशिक ने DLP को कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने वाला एक प्रभावी माध्यम बताया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करें, स्वयं प्रशिक्षण लें और पार्टी की योजनाओं व जनकल्याणकारी पहलों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि “मजबूत संगठन ही राष्ट्र निर्माण का आधार है और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक शक्ति हैं।”

कार्यक्रम में DLP प्लेटफॉर्म के उद्देश्य, उपयोग और प्रशिक्षण प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक सरल, व्यवस्थित और प्रभावी हो जाएगी तथा जानकारी और संदेश तेज़ी से और सटीक रूप से साझा किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पंकज वर्मा एवं अनिल दुबे ने किया। बैठक में नरेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने का आवाहन किया, जबकि जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने संगठन विस्तार और कार्यकर्ता-आधारित संरचना को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। जिला संयोजक (आईटी सेल) अशोक निर्मलकर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, तकनीकी प्रशिक्षण और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अंबालिका साहू, दीपिका कौशिक, पंकज वर्मा, अनिल दुबे, रणजीत सिंह हुरा, मनीष साहू, पूर्णिमा ध्रुव, मीनाक्षी छत्रिय, रामकिशुन जायसवाल, तरुण अग्रवाल, निखिल कौशिक (युवा मोर्चा महामंत्री), हिरावन साहू, विष्णु राजपूत, नवाब खान, सुंदर साहू, वीरेंद्र तिवारी सहित भाजपा मंडल सरगांव के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर सकारात्मक समर्थन जताया और भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और व्यापक रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *