डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा दिनांक 23 जून 2026 को परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम सल्फा, बूथ क्रमांक 142 में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर डॉ मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके राष्ट्रहित, एकात्मता और जनसेवा के विचारों का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए उनके बलिदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री निखिल कौशिक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष कलेश्वर प्रसाद परकार, भरत ध्रुव, गुलजारी निषाद, दीनदयाल निषाद, रतेश ध्रुव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।


