सरगांव में विशिष्टजनों से भेंट, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा और पुस्तक भेंट कर जनसंपर्क अभियान
सरगांव। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल को देश के लिए ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवाभाव, सुशासन और विकास की नीतियों ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं और ये उपलब्धियाँ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचनी चाहिए।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक कौशिक ने नगर पंचायत सरगांव के प्रतिष्ठित व विशिष्टजनों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और चिकित्सकों को प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भेंट की और सरकार की प्रमुख योजनाओं व उनके प्रभाव पर जानकारी साझा की।

इस अवसर पर विधायक कौशिक ने कहा कि “सभी विशिष्टजनों के विचारों, सुझावों और शुभकामनाओं ने मेरे जनसेवा के संकल्प को और दृढ़ बनाया है” उन्होंने समाजहित व विकास से जुड़े समसामयिक विषयों पर उपस्थित जनों के साथ सार्थक चर्चा की।
उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी मिल्लूराम साहू, प्रधानपाठक राजेंद्र साहू, कथावाचक योगेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकचंद अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन. एस. हुरा व मेहर समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व पार्षद रामफल लहरी से प्रमुख रूप से आत्मीय मुलाकात किया।

इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रणजीत सिंह हूरा, मंडल महामंत्री पंकज वर्मा, रामकुमार कौशिक, तरुण अग्रवाल व विष्णु राजपूत भी मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने क्षेत्र व समाज से जुड़े मुद्दों पर अपने अनुभव व सुझाव साझा किए। आयोजकों ने उनकी सेवा भावना व समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया तथा आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र की योजनाओं को नई गति मिलेगी।


