Headlines

खेलकूद से मिलता है अनुशासन व संकल्प,महाविद्यालय खेल मैदान का करेंगे समतलीकरण” – धरमलाल कौशिक

सरगांव महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

सरगांव। संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। छात्रों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेलकूद से अनुशासन, संकल्प और खेल भावना विकसित होती है, जो जीवन में सफलता की कुंजी है। आने वाले सत्र में महाविद्यालय के खेल मैदान का समतलीकरण सुनिश्चित करेंगे।” उन्होंने विधायक निधि से सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की साथ ही नए पीजी कोर्स खोलने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. डी.एस. ठाकुर द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर तुरंत कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा एवं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू, जनपद उपाध्यक्ष पथरिया दीपिका चंद्रशेखर कौशिक, मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सरगांव परमानंद साहू, विधायक प्रतिनिधि असद मोहम्मद, सांसद प्रतिनिधि निखिल कौशिक, रणजीत सिंह हुरा, रामकुमार कौशिक, पंकज वर्मा, अनिल दुबे, संजीव नेताम, संतोष डहरिया, जमुना पाण्डे, नंदनी साहू, पूर्णिमा ध्रुव, राजकुमारी साहू, सविता कौशिक, उदित साहू, डॉ. मुरली कौशिक, नवाब खान, दुर्गेश वर्मा, कमल अग्रवाल, मनीष साहू, विष्णु राजपूत, वेद टंडन, गोलू राजपूत,समर जुनेजा समेत अन्य भाजपा प्रतिनिधि, नागरिक एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमन कुमार टोप्पो, डॉ. स्वाति तिवारी, डॉ. संध्या पात्रे, डॉ. एन.के. सिंह, प्रो. मनीष माथुर, मनीष कुमार, रंजीत सर, विनोद एक्का सर एवं अन्य ऑफिस स्टाफ ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग किया।इस अवसर पर वार्षिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, छत्तीसगढ़ी पाककला, केश सज्जा, मेहंदी एवं क्विज के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और खेल के समन्वय का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *