Headlines

त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस: बच्चों ने की माता-पिता की आराधना, डायरेक्टर त्रिवेदी ने दी शुभकामनाएं

सरगांव। अंचल के एकमात्र सुप्रसिद्ध सीबीएसई स्कूल त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल सरगांव में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर मातृशक्ति और पितृभक्ति के रंग में रंग गया।

बच्चों ने माता-पिता की पूजा कर लिया आशीर्वाद

छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में सादर प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भावुक क्षणों में बच्चे अपने माता-पिता को तिलक लगाते और आरती उतारते नजर आए। इस दौरान स्कूल प्रांगण में भक्ति भजनों की धुन गूंजती रही।

मनमोहक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई, जिनमें नृत्य, गायन और कविताएं शामिल रहीं। मातृशक्तियों ने भी डांस परफॉर्मेंस देकर अपने बच्चों के प्रति अथाह प्रेम व्यक्त किया। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और आकर्षक बना दिया।

डायरेक्टर राजेश त्रिवेदी का महत्वपूर्ण वक्तव्य

स्कूल के डायरेक्टर राजेश त्रिवेदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “मातृ-पितृ पूजन दिवस हमें अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। ये वे आदि गुरु हैं जिन्होंने हमें जीवन दिया। बच्चे इनकी सेवा से ही सच्चा सुख प्राप्त करते हैं। त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल ऐसे मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है।” उन्होंने सभी माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुशांत सर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ गण और बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *