तरुण अग्रवाल व दुर्गेश वर्मा को मंडल जिम्मेदारियां – बीजेपी का डिजिटल मजबूती प्लान
सरगांव। विधानसभा बिल्हा की राजनीति और संगठनात्मक संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला नेतृत्व ने आईटी प्रकोष्ठ से जुड़े अनुभवी कार्यकर्ता शिव पांडेय को विधानसभा संयोजक नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा जारी औपचारिक आदेश के तहत यह घोषणा की गई। साथ ही, आईटी सेल मंडल सरगांव संयोजक तरुण अग्रवाल, सह-संयोजक निखिल कौशिक, सोशल मीडिया मंडल संयोजक दुर्गेश वर्मा और सह-संयोजक महेश साहू को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शिव पांडेय की नियुक्ति: डिजिटल योद्धा को बड़ी जिम्मेदारी
iनवनियुक्त विधानसभा संयोजक शिव पांडेय लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), आईटी प्रकोष्ठ, पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और सरगांव नगर पंचायत में पार्षद के रूप में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठन के डिजिटल अभियान, डेटा प्रबंधन और सोशल मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पार्टी सदस्यता अभियान से लेकर चुनावी रणनीति तक तकनीक के जरिए संगठन को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

नियुक्ति पर शिव पांडेय ने क्षेत्रीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण और आईटी के माध्यम से संपर्क तंत्र मजबूत करना प्राथमिकता होगी। तकनीक से संगठन को गति मिलेगी और जनता तक सही जानकारी पारदर्शी तरीके से पहुंचेगी।”
तरुण-दुर्गेश समेत मंडल स्तर पर नई आईटी-सोशल मीडिया टीम
पार्टी ने आईटी सेल मंडल सरगांव संयोजक के रूप में काफी समय से पार्टी में सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्ता तरुण अग्रवाल को चुना है, जिनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। सह-संयोजक निखिल कौशिक को बनाया गया, जो पहले से इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं।सोशल मीडिया मंडल संयोजक के लिए सोशल मीडिया में सक्रियता रखने वाले दुर्गेश वर्मा को नियुक्त किया गया, जो नगर में ‘युवा कवि’ के रूप में प्रसिद्ध हैं। सह-संयोजक महेश साहू को उनकी विशेषज्ञता के कारण चुना गया। ।
सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष पोषण यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।

नेतृत्व का मानना है कि डिजिटल युग में आईटी और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का आगे आना संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है।




